कार नाम ट्रांसफर में नीमच में हाईप्रोफाइल फर्जीवाड़ा उजागर— राकेश और दानिश गिरफ्तार

Spread the love

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक सनसनीखेज फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें एक मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर लाखों रुपए और कार ट्रांसफर कराने का गंभीर अपराध सामने आया है। मनासा थाना पुलिस ने इस मामले में रसूखदार कारोबारी राकेश अरोरा और उसके बेटे दानिश अरोरा को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

मनासा पुलिस के अनुसार मनासा निवासी छगनलाल रावत की वर्ष 2021 में मृत्यु हो चुकी थी, बावजूद इसके आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षरों के जरिए उसके नाम की कार रतलाम निवासी डॉक्टर को बेच दी और करीब 12 लाख रुपए की राशि हड़प ली। शिकायत मृतक के बेटे जगदीश रावत ने दर्ज कराई थी, जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की हैं।

मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन विक्रय में मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की गई थी, जिसमें पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। और जांच में यदि अन्य लोग या विभागीय कर्मचारी संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा