नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम निलिया निवासी साधना बैरागी पति ओमप्रकाश बैरागी ने आवेदन देकर गांव के ही शिक्षक प्रहलाद पाटीदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में साधना बैरागी ने आरोप लगाया कि विपक्षी शिक्षक प्रहलाद पाटीदार आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करता है तथा उनके घर की ओर पत्थर फेंककर परेशान करता है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी प्रहलाद पाटीदार द्वारा उसके घर के पास गंदा पानी फेंका जाता है और विरोध करने पर विवाद किया जाता है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पूर्व में उसने अपने पिता के नाम से शिकायत एवं पुलिस रिपोर्ट कराकर उसे परेशान किया।
महिला ने आवेदन में बताया कि उसके घर के पास स्थित पुराने घलियारे में पत्थर फेंककर दरवाजा क्षतिग्रस्त किए जाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।