नीमच। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोवर्धनलाल तिवारी जी का 82वाँ जन्मदिवस उनके सुपुत्र श्री निरंजन (राजू ) तिवारी (पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष नीमच) एवं परिवारजनों द्वारा हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात संध्या में पंकज जी तिवारी एंड ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या एवं स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य हस्तियों ने उपस्थित होकर श्री गोवर्धनलाल तिवारी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
अतिथियों ने श्री तिवारी जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके जीवन के अनुभवों, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।
भजन संध्या में प्रस्तुत भक्तिमय गीतों से वातावरण आध्यात्मिक एवं आनंदमय हो गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के लिए स्वागत एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया।
श्री निरंजन (राजू) तिवारी एवं परिवारजनों ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से श्री गोवर्धनलाल तिवारी जी को सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम सौहार्द, पारिवारिक आत्मीयता एवं शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।
Spread the love Post Views: 15 पालसोडा। भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के निर्देशानुसार भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा […]