युवा संसद में गूंजे विकसित भारत के विचार” नीमच की छात्रा ने रखे प्रभावी विचार, किया जिले का प्रतिनिधित्व

Spread the love

नीमच। जिले का नाम उस समय गौरवान्वित हुआ, जब नीमच के छात्र―छात्राओं ने नीमच जिले का मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

यह आयोजन युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, (MY Bharat) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया गया। जिसमें नीमच के ज्ञानमंदिर लॉ कॉलेज और पीजी कॉलेज से 5 छात्र छात्राएं शामिल हुए।

इस आयोजन में ज्ञानमन्दिर लॉ कॉलेज छात्रा तनीषा मंसूरी ने अपने विचार रखते हुए केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत 2047 का युवा शक्ति का बजट विषय पर विधानसभा सत्र में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने भाषण में युवाओं की भूमिका, रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

तनीषा ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना युवा शक्ति ही साकार करेगी।

कार्यक्रम में नीमच से अन्य छात्र―छात्रा गौरी पुरोहित, साक्षी पुरोहित रोहिनी मालवीय और अपूर्व पटवा शामिल रहे। इन प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए नीमच जिले का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा