सरवानिया पुलिस को मिली मुखबिर सूचना, आई 10 कार में हो रही काले सोने की तस्करी, मोरवन में नाकाबंदी कर 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 किलो से अधिक अफीम की जप्त
नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा आई 10 कार एमपी 44 सीए 0971 से परिवहन किया जा रहा 02 किलो 775 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 04.09.2024 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मोरवन चादर बसेडी भाटी तिराह पर नाकाबन्दी कर ग्रे रंग की कार एमपी 44 सीए 0971 में परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 02 किलो 775 ग्राम के साथ आरोपी डुंगरमल पिता लक्ष्मण रावत उम्र 49 साल निवासी सुठौली रामनगर थाना रतनगढ जिला नीमच के कब्जे वाली कार से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। पुलिस ने 02 किलो 775 ग्राम अवैध अफीम एवं एक ग्रे रंग की आई 10 कार एमपी 44 सी ए 0971 किमती 15 लाख रू को जप्त कर कब्जे में लिया। उक्त कार्य में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 44 नीमच। नीमच जिला आजाद समाज पार्टी काशीराम में नियुक्तियां की है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चन्द्र शेखर आजाद सांसद […]