सरवानिया महाराज में अनियंत्रित ट्रक ने गिराए बिजली के पांच पोल, बड़ा हादसा टला

Spread the love

सरवानिया महाराज :- शहर के नीमच–सिंगोली रोड स्थित पुलिस चौकी व सब्जी मंडी के सामने अभी-अभी एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने बिजली विभाग के पांच पोल गिरा दिए। ट्रक नीमच की ओर से सिंगोली की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर तेज गति से मोरवन की ओर फरार हो गया। घटना के चलते सड़क पर बिजली के पोल व तार गिर जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिरे हुए पोल व तारों को सड़क के किनारे कर मार्ग सुचारु कराया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा