अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा, 96 हजार से अधिक की शराब और महुआ लाहन जब्त, ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दबिश, 7 प्रकरण दर्ज, नयागांव टोल पर संदिग्ध वाहनों की भी हुई सघन चेकिंग
नीमच। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग के कार्यपालिक दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दबिश देकर अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया।
आबकारी दल ने केनपुरिया, जोरावरपुरा, मांगरोल, मांगरोल चक, मुंडला चक, बोरखेड़ी सहारग्राम और हिंगोरिया सहित अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 3.24 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 25 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 880 लीटर महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया।
7 प्रकरण दर्ज, 96,176 रुपये की सामग्री जब्त
अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 36(ए) के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। जब्त की गई मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 96,176 रुपये बताई गई है।
नयागांव टोल पर भी सख्ती
ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश के साथ ही आबकारी विभाग की टीम ने नयागांव टोल के समीप अंतरराज्यीय हाईवे पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की जांच कर अवैध मदिरा के परिवहन पर निगरानी रखी गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Spread the love Post Views: 130 नीमच। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस […]
Spread the love Post Views: 66 नीमच। जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी ने सोमवार को तपोभूमि पहुँचकर भाजपा नवनिर्वाचित अध्यक्षा वंदना खंडेलवाल का स्वागत […]