रिपोर्ट- सुनील माली
सरवानिया महाराज। नगर में आवारा कुत्ते का आतंक, पिछले दस दिनों में कई लोगो को किया घायल। नगर की गलियों में आवारा कुत्ते लोगों को काटने के लिए दौड़ते हैं और कई बार दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं। आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगो मे भी इनको लेकर दहशत बनी हुई है। आज भी जावी चौराहा स्थित एक 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने पकड़ लिया व बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे तत्काल अस्पताल लेजाना पड़ा। जिसे वहा से नीमच भेजा गया अब नगर परिषद को इन आवारा कुतो को पकड़कर कहि छुड़वाना चाहिए नही तो ऐसी घटनाएं ओर ज्यादा बढ़ती जायेगी।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653