अवैध जमीनों को वैध करने जिले में चल रहा बड़े स्तर पर खेला, दलालों व बाबुओं की भूमिका रहती हैं संदिग्ध, फ़िल्म के असली किरदार निभाते हैं पटवारी, मामला चीताखेड़ा कस्बे का
नीमच। जिले में शासकीय व अवैध जमीनों को दस्तावेजों में वैध करने के कई मामले सामने आते रहते हैं। जिले में ऐसे कई जमीनों के खेल हो चुके हैं, जिसमें अवैध जमीनो को वैध कर उनका नामांतरण किया जा चुका है। ऐसे में वैध प्रक्रिया होना कहि ना कहि प्रशासनिक अधिकारियों पर ही सवालिया निशान खड़े करती हैं। सूत्र बताते हैं कि विभाग में ही बैठे कुछ प्रशासनिक नुमाइंदे अपना हित साधने जमीनों के दस्तावेजों में खेल कर देते हैं। जिसमें बाहरी विश्वास पात्र दलालों की भी संदिग्ध भूमिका रहती हैं। वही एक ऐसा ही मामला जिले के समीपस्थ छोटे से कस्बे चीताखेड़ा का सामने आया हैं। जहाँ ताजा मामले की बात करें तो वर्तमान में चीताखेड़ा में स्थित चार से पांच बीघा भूमि का अलग अलग व्यक्तियों को सौदा कर दिया गया। उक्त भूमि पट्टे की हैं, जिसका वर्तमान में नामांतरण करने का खेल प्रक्रिया में है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि उक्त भूमि को दो व्यक्तियों ने खरीदकर अपने नाम करवाने व नामांतरण के लिए विभागीय सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसमें दलालों की भी सन्दिग्ध भूमिका बताई जा रही हैं। वही सूत्रों की माने तो भूमि के दस्तावेजों में फेरबदल करने पटवारी व तहसीलदार तक भी रुपया पहुँचाने की बात सामने आई हैं। उक्त मामले में पेटियों में सेटलमेंट करने की तैयारी हैं, जिसका रुपया भी दलालों के पास पहुंच गया हैं। जिसकी बंदरबांट की जाएगी। वही जिस क्षेत्र की भूमि का खेल वर्तमान में किया जा रहा है उक्त क्षेत्र के जमीनों का उच्च स्तरीय जांच हो तो बड़े खुलासे हो सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता हैं कि क्या जमीनों में हो रहे खेल पर उच्च अधिकारियों को संज्ञान नही हैं? विभाग में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर आखिर कब होगी कार्यवाही?, अगली खबर विस्तार से होगी प्रकाशित, बने रहिए हमारे साथ, जल्द होगा खुलासा
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653