बंटवारा करवाने तहसीलदार के नाम से मांगी 25 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने भ्रष्ट पटवारी जगदीश पाटीदार को रिश्वत के रुपये कोर्ट परिसर में लेते रंगे हाथों पकड़ा, कार्यवाही जारी।
मंदसौर। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के आदेशानुसार डी एस पी राजेश पाठक एवं सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 19.11.2024 को आवेदक धर्मेंद्र मालवीय पिता बाबूलाल जी ग्राम इसाकपुर तहसील एवं जिला मंदसौर से जगदीश पाटीदार पटवारी हल्का नंबर 42 इसाकपुर तहसील एवं जिला मंदसौर द्वारा पारिवारिक बटवारा करने के एवज में तहसीलदार के नाम पर 25000 की रिश्वत की मांग की गई थी, जो सत्यापन में सही पाई गई आज दिनांक 19.11.2024 को जगदीश पाटीदार पटवारी पहली किस्त के 10000 रु की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। पटवारी के विरुद्ध धारा 7भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018)के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया, कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में हितेश लालावत, इसरार, श्याम शर्मा अनिल अटोलिया सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।
Spread the love Post Views: 308 मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर […]
Spread the love Post Views: 140 रिपोर्ट-सुनिल माली मंदसौर के केंद्रीय नारकोटिक्स कार्यालय में शुक्रवार दोपहर भोपाल से सीबीआई की टीम पहुंची यहां जिले के […]