नीमच। वाल्मीकि पंचायत नीमच के चौधरी विमलजी घेंघट एवं पंचायत के वरिष्ठगणो और युवाओं द्वारा समाज के जांबाज,ईमानदार और अनुसूचित जाति वर्ग की आवाज उठाने वाले रिटायर्ड फौजी श्री ओमप्रकाजी कंडारा को आजाद समाज पार्टी का जिला प्रभारी नियुक्त होने पर उनका भव्य सम्मान शहर की हृदय स्थली वाल्मीकि चौक पर तिलक लगाकर साफा और पुष्प माला पहनाकर समाजजनों ने किया।याद रहे श्री कंडारा ने पूर्व में विधान सभा चुनाव में जावद से दावेदारी दिखा चुके है ।श्री ओमप्रकाशजी कंडारा ने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में भी पूर्व में निस्वार्थभाव से अपनी सेवाएं दी हे तथा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की आवाज को दबंगता के साथ उठाया है। उनके द्वारा समाज हित और वर्ग हित के कार्यों की प्रशंसा कर सभी ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर वरिष्ठगण डॉ नवीन कुमार चौहान, श्री ओमप्रकाशजी घेंघट,संत श्री बालकिशनजी चारण राणाजी नरवाल, सुरेशजी पथरोड दिलीपजी घेंघट, राकेशजी चुटेल राजूजी घेंघट अरुणजी खड़के एवं अधिक संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।