श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Spread the love

नीमच। श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन एवं आराधना की गई। विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा महाविद्यालय में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनों, उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का पूजन कर उनके महत्व को समझा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, श्रम, कौशल एवं कार्य के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के डायरेक्टर श्री धर्मेश तिवारी, एडमिन सर श्री मोहनलाल शर्मा एवं फार्मेसी प्राचार्य डॉ. चेतना त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर श्री गौरव माली रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा से ज्ञान, कौशल, प्रगति एवं संस्थान की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा