सरवानिया महाराज। नगर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन एक्शन मोड में नजर आए। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है।
नगर परिषद अध्यक्ष ने प्रभारी सीएमओ राकेश चौहान, स्वच्छता प्रभारी राजेश छपरीबन्द, विजय दुर्गज सहित समस्त सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगर के सभी वार्डों, गलियों एवं नालियों की विशेष रूप से सफाई की जाए। साथ ही जो नालियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं एवं बड़े नालों में गंदगी जमा है, उनकी भी तत्काल प्रभाव से गहन सफाई की जाए ताकि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न न हो।
अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने दोनों दरोगाओं को भी प्रतिदिन सुबह सभी वार्डों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर में कहीं से भी गंदगी अथवा सफाई संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है और इसमें आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।
नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से शहरवासियों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश देखने को मिल रहा है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 1,016 दबंग मालवा नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक […]
Spread the love Post Views: 29 सरवानिया महाराज। सरवानिया महाराज में नव नियुक्त नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का स्वागत, सम्मान समारोह आयोजन रखा […]