नीमच में जीव हत्या का आरोप, टेम्पो से संदिग्ध परिस्थितियों में टपका खून, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात टेम्पो चालक द्वारा एक जीव की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सोमवार को कैंट थाना प्रभारी को एक आवेदन सौप निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौ सेवक मितेश अहीर ने बताया कि बीती रात्रि करीब 3 बजे बंगला नंबर 55 के पास चर्च की बनी दीवार के समीप एक तीन पहिया टेम्पो वाहन में अज्ञात व्यक्ति किसी जीव की हत्या कर रहा था। जैसे ही रहवासियों की नींद खुली तो वह वाहन लेकर भागने लगा, इसी दौरान वाहन से खून की धार सड़क पर गिरती दिखाई दी। स्थानीय रहवासियों को संदेह होने पर वाहन चालक तेजी से मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गौसेवकों के अनुसार वह रहवासियों की सूचना पर सुबह मौके पर पहुंचे, जहाँ तीन पहिया वाहन के टायर के निशान और खून के धब्बे भी मिले।

आवेदन के अनुसार रहवासियों ने गौसेवकों को बताया कि उक्त क्षेत्र में रात के समय कई बेसहारा गायें बैठती हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं में से किसी एक के साथ यह घटना हो सकती है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और गौ सेवकों में रोष व्याप्त है। घटना के बाद का एक सीसीटीवी फुटैज भी सामने आया है जिसमें टेम्पो चालक कैमरे में भगता हुआ दिख रहा है।

दिए गए आवेदन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि तीन दिनों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक एवं समाज के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

वही केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा