डिकेन। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं परियोजना अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, नगर परिषद डिकेन द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत पानी बचाने हेतु एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक मंगलवार को विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।इसी कड़ी में परिषद ने नगर के सभी वार्डों में सार्वजनिक नलों पर टोटियां (Taps) लगाने का कार्य किया है। नगर परिषद प्रशासन के अनुसार, कई स्थानों पर सार्वजनिक नलों से पानी व्यर्थ बह रहा था। जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अब सभी वार्डों के नलों को सुरक्षित किया गया है, ताकि पानी की हर बूंद को बचाया जा सके।परिषद ने आमजन से भी अपील की है कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान का हिस्सा बनें और पानी की बर्बादी न करें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण करना और भविष्य के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 273 नीमच। माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त […]