नीमच सिटी थाना क्षेत्र की जवासा चौकी अंतर्गत मनासा रोड स्थित एक खेत में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत मालिक प्रभुलाल माली जब सुबह अपने खेत पर पहुँचे तो वहाँ युवती का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिटी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाई।
पुलिस जांच में मृतिका की पहचान फूल कुंवर पिता कालू सिंह राजपूत, निवासी ग्राम चल्दू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 4–5 महीनों से अपनी मां श्यामकुंवर के साथ धार्मिक स्थल भादवामाता में रह रही थी और मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रही थी।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 349 नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक […]