सरवानिया महाराज। 20 अगस्त सायं 5.00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंडलम, सेक्टर एवं नगर कांग्रेस के तत्वावधान में बस स्टैंड तिरंगा चौक के पास मनाई गई । आयोजन की शुरुआत कांग्रेसजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और गुलाल लगाकर किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का संचार क्रांति में बहुत बड़ा योगदान रहा है और त्रिस्तरीय पंचायत राज को लागू किया गया तथा स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश सदैव याद रखेगा । इस अवसर मंडलम अध्यक्ष दिनेश वैद्य एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान सेक्टर अध्यक्ष अशोक राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार,जिला काग्रेस महामंत्री जगदीश राठौर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक मालू, मंडलम, ब्लाक उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल, मंडलम महामंत्री योगेश ओझा बरखेड़ा मीणा, कोषाध्यक्ष रवि बैरागी आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसजन दशरथ सिंह राणावत, रामनिवास चोहरा मांगीलाल पाल, राजकुमार पीरिया,कन्हैयालाल रेगर,पूर्व सरपंच शिवनारायण पाटीदार,और दीपक पुरोहित, लक्ष्मीनारायण पाल, प्रभात टेलर ,जेवी बना पालरा खेड़ा, अशोक सेन बसेड़ी, पप्पू पठान, बगदीराम रेगर दशरथ पाल, भेरूलाल रेगर आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Spread the love Post Views: 19 रिपोर्ट-सुनील माली नगर सरवानियाॅ। महाराज में 30 जनवरी सायं 5.00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि मंडलम,सेक्टर एवं […]
Spread the love Post Views: 244 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में ग्राम केरी […]