नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रावण रुंडी मैदान से बीते दिनों 5 अक्टूबर को दशहरा दहन तैयारी के दौरान ट्रैक्टर की ट्राली चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने पुलिस थाना नीमच सिटी में की थी, जिसमें बताया था कि दशहरा दहन सीमित को ट्राली पुताई के लिए दी गई थी। जो 6 अक्टूबर को सुबह चोरी हो गई। शिकायत पर सिटी पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी नीमचसिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में सायबरसेल प्रभारी प्रदीप शिंदे व पुलिस टीम द्वारा मध्य रात्रि में हुई ट्राली चोरी का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गयी ट्राली मय घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर सहित कुल 08 लाख 10 हजार रूपये जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें आरोपियों की पहचान कर तलाश की गई। जिसपर आरोपी जितेन्द्र पिता शांतिलाल शर्मा उम्र 32 साल निवासी रावण रुण्डी, पारस पिता घीसालाल मीणा उम्र 26 साल निवासी गोठडा थाना जावद, जितेन्द्र पिता कैलाश मीणा उम्र 24 साल निवासी रावण रुण्डी, अंकित पिता ओमप्रकाश धाकड़ उम्र 22 साल निवासी रावण रुण्डी नीमच सिटी को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ में घटना को अंजाम देना पाया गया। उक्त कार्यवाही में उनि नरेन्द्र सिह राठोर, सउनि ओमप्रकाश सांखला, सउनि दयाल हाडा, आर. 384 गणेश मालेचा, आर. 451 लक्की शुक्ला, आर. 496 राजेश चौधरी, आर. चालक 252 महेन्द्र कुमार, सायबर सेल नीमच का सराहनीय योगदान रहा।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653