नीमच। शिवसैनिकों ने बाला साहब ठाकरे व सुभाष चन्द्र बॉस की जंयती के अवसर पर जिले में गौ माता की रक्षा हेतु गौ सेवकों को पदों की नियुक्तिया दी गई हैं। वही बुधवार को शिवसैनिकों ने मुखबधिर बालक बालिकाओं को हलवा वितरित किया। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भी हलवा वितरण किया। इसी कड़ी में शिव सेना से जिला गौ रक्षा प्रमुख पद पर दीपक रघुवंशी(हनी भाई) की नियुक्ति की गई हैं। शिव सेना जिला प्रमुख ओम प्रकाश भाटी ने बताया कि जिले में गौ माता की रक्षा करने व गौमाता पर हो रहे अत्याचार पर आवाज उठाने शिव सेना नीमच से जिला गौ रक्षा प्रमुख के पद पर श्री दीपक रघुवंशी को नियुक्त किया गया हैं। वही इस अवसर पर नव नियुक्त गौ रक्षा प्रमुख हनी भाई ने कहा कि संगठन के द्वारा उन्हें जो दायित्व सोफा गया है उसका वह ईमानदारी वफादारी एवं सत्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही गौ माता के प्रति अन्याय व अत्याचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसी दौरान जिले भर के गौ सेवकों ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं दी।
Spread the love Post Views: 118 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा आज दिनांक 07.11.2024 को पुलिस नियंत्रण कक्ष नीमच पर अपराध समीक्षा बैठक आयोजित […]