नाबालिग मजदूर का मशीन में हाथ आने से कटा, जैन इको प्लास्ट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप, इलाज जारी

Spread the love

नीमच। जावद क्षेत्र के मोरका फंटे के समीप स्थित जैन इको प्लास्ट फैक्ट्री में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। फैक्ट्री में मजदूरी करने गया 17 वर्षीय नाबालिग मजदूर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका बायां हाथ पूरी तरह कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप पिता राजू बावरी (17 वर्ष), निवासी सुवाखेड़ा फैक्ट्री में मशीन में प्लास्टिक डालते समय उसका हाथ मशीन में फंस गया। मशीन की चपेट में आने से उसका बायां हाथ पूरी तरह कटकर अलग हो गया।

घटना के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल कुलदीप को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। 

हादसे के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह भयावह हादसा हुआ।

उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा