सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद सरवानिया महाराज की सख्ती, चालानी कार्रवाई

Spread the love

सरवानिया महाराज। नगर परिषद सरवानिया महाराज द्वारा शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देशन में स्वच्छता टीम ने नीमच–सिंगोली रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान नागरिकों एवं व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही कपड़े एवं जूट के थैलों जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई तथा पॉलीथिन एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे “स्वच्छ सरवानिया – प्लास्टिक मुक्त सरवानिया” के संकल्प को सफल बनाने में सहयोग करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा