नीमच। नीमच केंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली में किराए से रह रहे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक की पहचान घनश्याम पिता हरिश्चन्द्र भाट (50) निवासी टंकी एरिया, ग्वाल टोली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घनश्याम रामपुरा क्षेत्र के गांव दूदलई गांव का रहने वाला था, जो काफी समय से ग्वाल टोली में अकेला किराए के मकान में रहता था और परिवार का कोई सदस्य उसके साथ नहीं था। उसकी एक बहन जियाजी वर्दीचंद और भांजा हैं, जो नीमच ही रहते थे, मृतक यहां कोई कार्य नहीं करता था और लंबे समय से बीमार चल रहा था।
आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सोमवार शाम को घटना की जानकारी मिली, जबकि शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। हांलाकि व्यक्ति के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 86 नीमच। रोटरी भवन गोमाबाई रोड स्थित रोटरी क्लब में जिला युवा प्रेसक्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी […]