नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी नशा विरोधी जावद थाने की सरवानिया महाराज चौकी पुलिस ने 3 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ 45 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त करने में कामयाबी हासिल की हैं। सरवानिया महाराज पुलिस ने बताया कि दिनांक 30.08.2025 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए एक लाल रंग का मैसी कम्पनी ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 44 एए 8803 मय ट्राली से प्लास्टिक के तिरपाल के नीचे छुपा के रखे हुए 03 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में से अवैध मादक पदार्थ 45 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर मौके से आरोपी मांगीलाल पिता रामनारायण जाति पाटीदार उम्र 62 साल निवासी धामनिया थाना जावद को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से डोडाचुरा के लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653