नीमच। चैत्र नवरात्रि के नव्वे दिन रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम जी के वंशज अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी नायक समाज के द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। रविवार को जिले के अलग अलग क्षेत्र से समाजजनो ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगवान श्री राम की प्रतिमा की पूजा अर्चना की व भगवान राम को रथ से शहर का भ्रमण करवाया। वाहन रैली में केसरिया रंग के झंडों को लहराया गया व भगवान राम की जयजयकार कर शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत नीमच सिटी रोड़ स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर से की गई। जो बस स्टैंड, फव्वारा चौक, कमल चौक होती हुई पुस्तक बाज़ार स्थित श्री राम मंदिर पहुँची। उक्त आयोजन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, समाजसेवी उमरावसिंह गुर्जर, नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा उपस्थित हुए। रैली में शामिल सभी समाज के लोगों ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी। उनके वाहनों पर केसरिया रंग के झंडे लहरा रहे थे। शहर के विभिन्न स्थानों पर जगह जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। इस आयोजन के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष सरदार सिंह रघुवंशी, सचिव दिनेश रघुवंशी, कमल नायक, राहुल नायक, सत्यनारायण नायक सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण कर किया गया।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 447 नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेश […]