नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कंजार्डा ने घेराबंदी कर 4.24 क्विंटल यानी 424 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर और पायलटिंग कर रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर सूचना पर की घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में चौकी कंजार्डा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो कैम्पर में भारी मात्रा में डोडाचूरा भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। वाहन के आगे एक मोटरसाइकिल सवार पायलटिंग कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और संभावित मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो कैम्पर और उसके आगे पायलटिंग कर रही मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।
21 कट्टों में मिला 424 किलो डोडाचूरा
तलाशी के दौरान बोलेरो कैम्पर में 21 कट्टों में कुल 424 किलोग्राम डोडाचूरा भरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा सहित दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपी श्यामलाल पिता हजारीलाल गुर्जर, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर, दशरथ पिता सूरजमल भील, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर, रतन पिता भाना भील, निवासी ग्राम तामोटी, थाना कुकड़ेश्वर को मौके से गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से 424 किलोग्राम डोडाचूरा, एक बोलेरो कैम्पर, एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा तस्करी से जुड़े लिंकेज और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी, चौकी प्रभारी कंजार्डा एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Spread the love Post Views: 66 जावद। जावद प्रेस क्लब संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय गोपालकृष्णजी न्याती का सपना साकर हेतू शुक्रवार को नीमच रोड स्थित महाकाल […]