वार्मअप बना मौत का कारण! कोलकाता में SGFI प्रतियोगिता के दौरान उज्जैन के 17 वर्षीय जिम्नास्ट की दर्दनाक मौत

Spread the love

उज्जैन/(कोलकाता)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के लिए खेल जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कोलकाता गए 17 वर्षीय जिम्नास्ट उज़ैर अली की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा प्रतियोगिता से ठीक पहले वार्मअप के दौरान हुआ था। करीब दो हफ्ते तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद 28 जनवरी को उज़ैर ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अब टीम मैनेजमेंट और आयोजकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप भी सामने आ रहे हैं।

वार्मअप बना मौत का कारण

जानकारी के अनुसार उज्जैन के जामा मस्जिद क्षेत्र में रहने वाले मज़हर अली का बेटा उज़ैर अली, 12 जनवरी को मध्य प्रदेश की अंडर-17 जिम्नास्टिक टीम के साथ कोलकाता गया था। 16 जनवरी को, प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ ही देर पहले उज़ैर वार्मअप कर रहा था। और फ्लोर पर डबल बैक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीधे सिर के बल ज़मीन पर गिर पड़ा, जिससे उसे गर्दन में गंभीर चोट आई।

इलाज के दौरान टूटी सांसें

हादसे के बाद उज़ैर को तत्काल कोलकाता के पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शुरुआत से ही उसकी हालत को नाजुक बताया। करीब 14 दिनों तक आईसीयू में संघर्ष के बाद आखिरकार 28 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा