आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: लाखों की अवैध शराब ज़मींदोज, नीमच में 4400 लीटर मदिरा का जेसीबी–रोड रोलर से नष्टीकरण

Spread the love

नीमच। जिले में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दर्ज करीब 2600 प्रकरणों में जप्त की गई लगभग 9 लाख रुपये मूल्य की 4400 लीटर अवैध मदिरा, मदिरा निर्माण सामग्री एवं न्यायालय से प्राप्त मुद्देमाल का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई 28 जनवरी 2026 को ग्राम भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में की गई, जहां डिप्टी कलेक्टर पराग जैन की अध्यक्षता में गठित नष्टीकरण समिति ने जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे के निर्देशन में जेसीबी और रोड रोलर की मदद से शराब को पूरी तरह नष्ट कराया।

कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जप्त मदिरा का दोबारा दुरुपयोग न हो और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। मौके पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, पंकज राठौर, दीपक आंजना सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा।

इस नष्टीकरण अभियान में नगर पालिका एवं ट्रेचिंग ग्राउंड स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से जिले में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध मदिरा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा