अवैध मादक पदार्थ एमडी के परिवहन करने वाले तस्करों को नारकोटिक्स विंग ने दबोचा तो पूर्व सरपंच का खुला राज, जहाँ से लाए माल वहाँ दी दबिश तो मिली बड़ी सफलता, हाथ लगी 2 करोड से अधिक की एमडी व एमडी बनाने के उपकरण, पूर्व सरपंच हुआ फरार
नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेश कैलाश मकवाना द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.पी. व्यंकटेश्वर राव के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक महेशचंद जैन एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगू अजनार, उप पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच टीम द्वारा मोटर सायकल क्रमांक MP14-NF-5470 पर परिवहन किया जा रहा 800 ग्राम एम.डी. कीमती 01 करोड़ 60 लाख रूपये तथा एम.डी. बनाने के कारखाने से व्यवसायिक मात्रा में तैयारशुदा एमडी कीमती 60 लाख रूपये सहित विभिन्न उपकरण जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। वही एमडी बनाने वाला पूर्व सरपंच फरार हो गया हैं। नारकोटिक्स विंग पुलिस के बताए अनुसार 01.01.2025 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबन्दी हेतु नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के सामने, फोरलेन बायपास रोड नीमच पर होण्डा कंपनी की शाईन मोटर सायकल से जा रहे आरोपियों बालूसिंह पिता मागूसिंह पंवार सौंधिया राजपूत उम्र 48 वर्ष निवासी सुवासरा तथा कमलेश पिता नंदलाल प्रजापत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम हाबला देवल थाना सुवासरा के संयुक्त कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से पूंछताछ में ग्राम आक्या कुंवरपद का पूर्व सरपंच दिनेश पिता दाणीसिंह मोहेल जाति ओढ निवासी ग्राम हिंगोरिया का खेड़ा थाना गरोठ जिला मंदसौर द्वारा काफी लंबे समय से अपने घर में ही एम.डी. बनाकर बेचने तथा एमडी बनाने के बाद घर के पास बनी पानी की होद में उपकरणों को छुपाना बताने पर पूर्व सरपंच को धारा 8/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का आरोपी बनाया गया। पूर्व सरपंच के घर पर दबिश दी गयी। पूर्व सरपंच दिनेश मोहेल मौके से ही फरार हो गया तथा घर के पास बनी पानी की हौद में एम.डी. बनाने के विभिन्न उपकरण एवं व्यवसायिक मात्रा में तैय्यार मादक पदार्थ एमडी पायी जाने पर एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है। वही नारकोटिक्स पुलिस ने 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 02 करोड 20 लाख रुपये सहित एमडी बनाने में उपयोग किये जा रहे विभिन्न उपकरण व मोटर साइकिल और मोबाइल जप्त किया है। वही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ओर एक फरार हो गया। उक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के सराहनीय योगदान पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की भी घोषणा की गई।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 461 चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कस्बा निम्बाहेड़ा में सी के होटल में जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए […]