संविधान कानूनी दस्तावेज नहीं,न्याय एवं समानता का अधिकार देने वाला ग्रंथ है-श्रीमती खंडेलवाल, भाजपा भादवा माता मंडल ने मनाया संविधान गौरव दिवस

Spread the love

भाजपा भादवा माता मंडल ने मनाया संविधान गौरव दिवस

नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में एंव जिला भाजपा के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जनवरी शुक्रवार को भाजपा भादवा माता मंडल द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल उपस्थित थी ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया,जनपद सदस्य रतन मलावत,मंडल महामंत्री नवल कृष्ण सुरावत,सांसद प्रतिनिधि महेश शर्मा, पार्षद किरण शर्मा,जवासा सरपंच रीना लाला सेन, मथुरा लाल मालवीय ,शांतिलाल ट्रेलर, एवं अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने भारतीय संविधान को देश की आत्मा करार देते हुए कहा कि यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि भारत के वंचित और शोषित वर्गों को न्याय और समानता का अधिकार देने वाला महान ग्रंथ है श्रीमती खंडेलवाल नाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की दूर दृष्टि और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि डा. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को एक समान अधिकार प्रदान करने के लिए एक मजबूत संविधान की रचना की। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है और इस उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। भाजपा सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न सम्मान दिया। भाजपा ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है।
समस्त मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगोष्ठी में मंडल के पदाधिकारीकरण, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री, शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा